Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर लापरवाही बरतने पर खण्ड पंचायत अधिकारी निलम्बित

मण्डला, 22 मार्च 2021

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण नहीं करने तथा अपने दायित्वों के समुचित निर्वहन नहीं करने वाले जनपद पंचायत मण्डला के खण्ड पंचायत अधिकारी सतीश कुमार झारिया को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 मार्च की स्थिति में पंचायत राज में 105 शिकायतें लम्बित रहीं जिसमें 57 शिकायतें एल 4 स्तर पर लम्बित हैं। 2 शिकायतें 300 से अधिक दिवस से लम्बित थीं जिनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण नहीं किया गया। इस संबंध में सतीश कुमार झारिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी करते हुये 3 दिवस में उत्तर चाहा गया था, निर्धारित समयावधि में इन्होंने अपना प्रतिउत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया। जिसे गंभीरता से लेते हुये कलेक्टर हर्षिका द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय नैनपुर के लिए चिन्हित भूमि एवं भवन का संयुक्त निरीक्षण

Reva India News

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफ़वाहों से दूर रहने की अपील

Reva India News

Leave a Comment