Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा निवृत शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरित

मण्डला, 22 मार्च 2021

28 फरवरी 2021 को सेवा निवृत हुये 10 शासकीय सेवकों को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा पेंशन प्राधिकार पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर श्रीमति सिंह ने इन लोकसेवकों द्वारा सेवाकाल में किये गये कार्यों की सराहना करते हुये उनके यशस्वी जीवन की शुभकामनाएंे दीं।

जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा भृत्य सुनुवा लाल यादव, एएनएम रंजना बर्वे, वाहन चालक जगदीश प्रसाद, एव्हीएफओ केशव प्रसाद, वाचमेन रमेश कुमार यादव, सहायक शिक्षक रवीन्द्र कुमार तिवारी, उच्च श्रेणी शिक्षक सुमारूलाल गौतम, भृत्य चमरालाल झारिया, उच्च श्रेणी शिक्षक खूबचंद सिंगरहा तथा सहायक शिक्षक सुरेश कुमार चौबे को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, पेंशन अधिकारी अनुपमा उपाध्याय तथा सहायक पेंशन अधिकारी यशवंत डिके सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

प्राकृतिक कृषि के महत्व को समझना जरुरी – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके कृषि सखियों के लिए 5 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद एवं मंत्री

Reva India News

वित्त विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.65 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment