Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति चयन परीक्षा हेतु आवेदन करने निर्देश जारी

 मण्डला, 24 मार्च 2021

            राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के लिये आनलाईन के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अपै्रल 2021 निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केवल शासकीय, अनुदान प्राप्त, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2020-21 में कक्षा आठवीं में नियमित रूप से अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी ही इस परीक्षा हेतु पात्र होंगे जिन्होंने कक्षा सातवीं में कम से कम सी ग्रेड प्राप्त किया हो। साथ ही उनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय रूपये एक लाख पचास हजार से अधिक नहीं हो। इस परीक्षा हेतु कोई निर्धारित पाठयक्रम नहीं है। प्रश्नों का स्तर कक्षा सातवीं एवं आठवीं की परीक्षा के समान होगा। परीक्षा के लिये कोई शुल्क देय नहीं है। चयन परीक्षा हिन्दी एवं अग्रेजी दोनों माध्यम से होगी। मध्य प्रदेश राज्य द्वारा निर्धारित कोटा अनुसार जिलेवार आरक्षण का प्रावधान होगा। चयन परीक्षा 2 मई 2021 रविवार को आयोजित की जावेगी। आवेदन पत्र केवल आनलाईन के माध्यम से ही किये जाने का प्रावधान होगा। परीक्षा कक्षा में किसी भी प्रकार की किताब या कापी, सेल्युलर, मोबाइल फोन, केलकुलेटर, लाग टेबल्स, नकल पर्चा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक यंत्र आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे। इस परीक्षा में कोई ऋणात्मक अंक नहीं होंगे। चयन परीक्षा सम्बंधी विस्तृत विवरण एमपी आनलाईन की वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने प्रशासन संकल्पित – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया शहद प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ

Reva India News

जनभागीदारी से संवर रही जल संरचनाएं: सिंहपुर समैया में खेत तालाब का कायाकल्प

Reva India News

नैनपुर में वाहनों की सघन जांच: 26 हजार का जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment