Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मास्क लगाएँ और कोरोना संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की जनसामान्य से अपील

मण्डला, 26 मार्च 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय से अपील कि जिले में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं, फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, कहीं भीड़ न करें तथा कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें। जो लोग मॉस्क नहीं लगा रहे हैं, वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। शासन तथा प्रशासन सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है।

Related posts

छात्र-छात्राओं ने बिनैका में चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली नशा मुक्ति रैली

Reva India News

कालपी में कोरोना पॉजिटिव मरीज

Reva India News

*एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में छटवी कक्षा में प्रवेश के लिए 5 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित*

Reva India News

Leave a Comment