Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्हैया भवेदी ने कोरोना से जीती जंग

मण्डला 18 मई 2021

जिले में प्रशासन द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर अब जिले में संक्रमण की दर में कमी आई है और मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। इसी क्रम में कन्हैया भवेदी मोहगांव सीसी सेंटर से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं।

कन्हैया भवेदी उम्र 32 वर्ष ग्राम सुकरी के निवासी हैं। इनका कहना है कि इनकी मां बसंती बाई को कोरोना हो गया था, उनके संपर्क में आने से कन्हैया को भी सर्दी खांसी बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ तथा घबराहट हो रही थी, कन्हैया की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया तथा एंबुलेंस से सीसी सेंटर मोहगांव गिठार में 7 मई 2021 को भर्ती किया गया। डॉक्टर एवं उनकी टीम के द्वारा जांच इलाज एवं मुफ्त में दवाइयां दी गई। डॉ. टीम द्वारा मिले अच्छे इलाज से कन्हैया का मनोबल बढ़ता रहा तथा यह विश्वास दिलाया गया कि आप युवा हैं, कोरोना से डरने की जरूरत नही बल्कि लड़ने की जरूरत है। मैं डॉक्टर की परामर्श पर चला। मैं स्वस्थ होकर खुशी-खुशी 15 मई 2021 को स्वस्थ होकर अपने घर को लौट आया। मैं मोहगांव की पूरी स्वास्थ्य टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि उन्होंने मेरा पूरा ध्यान अस्पताल में रखा और मुझे आत्मविश्वास दिया कि मैं स्वस्थ हो जाऊंगा।

कन्हैया भवेदी का कहना है कि आप कोरोना पॉजिटिव होते हैं, तो घबराएं नहीं, सोच हमेशा सकारात्मक रखें, धार्मिक फिल्म देखें जो हो रहा है अच्छी सोच बनाएं। युवा होने के नाते मैं अपनी युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहता हूँ कि 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। आप सभी टीका लगवाएं एवं कोविड महामारी की चैन को तोड़ने में सहयोग दें।

Related posts

उत्कृष्ट विद्यालय में की गई विद्यार्थियों कैरियर कांउसलिंग

Reva India News

जबलपुर संभाग आयुक्त ने की जिलेवार समीक्षा

Reva India News

बिना लाइसेंस खाद-बीज बेचने पर 3 दुकान संचालकों पर एफआईआर दर्ज घुघरी विकासखंड में की गई कार्यवाही  

Reva India News

Leave a Comment