Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय में की गई विद्यार्थियों कैरियर कांउसलिंग

मण्डला 23 अक्टूबर 2021

एचसीएल कंपनी के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को कैरियर के अवसरों से अवगत कराया गया। कैरियर की बात आपके साथ कैरियर संवाद गतिविधि अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में गणित संकाय के विद्यार्थियों को मल्टीनेशनल कंपनी एच सी एल द्वारा टेकबी प्रोग्राम अंतर्गत आईटी सेक्टर में कैरियर के अवसरों के विषय में जानकारी दी गई। एससीएल जोनल हेड राजेश कुमार, स्टेट हेड रोहन राय श्रीवास्तव, क्लस्टर हेड मनीष डेनियल अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान मुकेश पांडे, प्राचार्य आभा चौरासिया, जिला केरियर काउन्सलर अखिलेश उपाध्याय, राजेश क्षत्री की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ।

जोनल हेड एससीएल ने बताया कि कक्षा 12वीं उपरांत गणित संकाय के छात्र एचसीएल के साथ जुड़कर आईटी सेक्टर में सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। छात्र को सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके उपरांत चयन प्रक्रिया से गुजर कर 6 महीने ऑनलाइन ट्रेनिंग एवं छह माह अप्रेंटिसशिप कर एससीएल में रेगुलर एम्पलाई बन सकता है। साथ ही अपनी क्वालिफिकेशन को भी कंपनी की मदद से बढ़ा सकता है। एचसीएल के टैक बी प्रोग्राम अंतर्गत युवाओं को कैरियर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस मार्गदर्शी कार्यक्रम में कलेक्टर मंडला का सहयोग के प्रति उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। पीपीटी के माध्यम से एचसीएलके टेक बी प्रोग्राम व कैरियर के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए जिला कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय  उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को जाना व उनका समाधान किया। विद्यार्थियों के पालक भी इस कार्यशाला में उपस्थित हुए और उन्होंने कैरियर संबंधी जानकारी अपने बच्चों के लिए प्राप्त की। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश पांडे ने जिला प्रशासन के माध्यम से कैरियर मार्गदर्शन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए बताया कि कैरियर की बात आपके साथ कैरियर संवाद गतिविधि जिला स्तर पर संचालित की जा रही है। प्राचार्य आभा चौरासिया ने टेक बी कार्यक्रम से जुड़कर करियर निर्माण हेतु विदयर्थीयो का मार्गदर्शन किया। कलेक्टर मण्डला के मार्गदर्शन में अलग-अलग माध्यमों से विद्यार्थियों को केरियर की जानकारी दी जा रही है। टेक बी प्रोग्राम अर्ली कैरियर का अवसर प्रदान करता है।

Related posts

हर्ष के साथ मनाई गयी भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ने किया आयोजन

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 9174 बालिकाएं हुईं टीकाकृत

Reva India News

Leave a Comment