Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा

मण्डला 25 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने गेहूं उपार्जन परिवहन तथा मिलिंग कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जो किसान शेष बचे हैं उन्हें सूचित कर निर्धारित समयावधि में उपार्जन कार्य पूर्ण करें। खरीदी के साथ-साथ किसानों की भुगतान की कार्यवाही भी जारी रखें। किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने मिलिंग की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गोदामों तथा वेयरहाऊस का निरीक्षण कराएं। उन्होंने गरीब कल्याण सहित अन्य योजनाओं के तहत खाद्यान्न उठाव की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडे, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री उईके, जिला विपणन अधिकारी श्री भालेकर, डीएम नान श्री द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सूचना का अधिकार अधिनियम पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

20 को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

Reva India News

दीपदान, नर्मदा आरती और हर घर दीवाली कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment