Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने दिये ऑक्सीजन फ्लोमीटर

मण्डला 27 मई 2021

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिये राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके द्वारा ऑक्सीजन फ्लोमीटर के लिए एक लाख रूपये की राषि स्वीकृत की गई थी। राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने कलेक्टर हर्षिका सिंह को उक्त राषि से क्रय किये गये ऑक्सीजन फ्लोमीटर उनके कलेक्ट्रेट जाकर प्रदान किये। क्रय किये ऑक्सीजन फ्लोमीटर जिला चिकित्सालय के साथ-साथ नैनपुर एवं बम्हनी के स्वास्थ्य केन्द्रों में वितरित किये जायेंगे। ऑक्सीजन फ्लोमीटर मरीजों के उपचार के लिये ऑक्सीजन सिलेण्डर के साथ प्रयुक्त होता है। राज्यसभा सांसद श्रीमति उइके ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये वे हर संभव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीनाथ सिंह, जयदत्त झा, अनुराग चौरसिया बिट्टू तथा सुदीप ब्रजपुरिया उपस्थित रहे।

Related posts

नेशनल डिफेंस कॉलेज एवं रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की 15 सदस्य टीम का हुआ मंडला दौरा टीम ने जिला प्रशासन के कार्यों की ली जानकारी

Reva India News

पात्र परिवारों को 22 जनवरी तक खाद्यान्न का वितरण कराएं – कलेक्टर श्री मिश्रा टीएल की बैठक में उपार्जन, परिवहन, मकर संक्रांति के लिए घाटों की व्यवस्थाओं पर जोर

Reva India News

जन सहभागिता से होगा वनों का संरक्षण विश्व वानिकी दिवस पर विश्राम गृह कालपी में वन समितियों से हुई परिचर्चा

Reva India News

Leave a Comment