Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड-19 टीकाकरण के लिए अतिरिक्त महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मण्डला 27 मई 2021

संचालक टीकाकरण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में अतिरिक्त महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोविड संक्रमित व्यक्ति का कोविड-19 टीकाकरण पूर्ण रिकवरी के 3 माह उपरांत किया जा सकता है। जिन रोगियों को कोविड-19 संक्रमण के दौरान मोनोक्लोनल एंटीबायोडीज अथवा कोनवलेसेंट प्लाज्मा दिया गया है। ऐसे रोगी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 3 महीनों उपरांत कोविड-19 टीकाकरण करा सकते हैं। एसे व्यक्ति जो कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम डोज उपरांत कोविड संक्रमित हुए हैं उनको दूसरी डोज कोविड संक्रमण से पूर्णतः स्वस्थ्य होने के 3 माह उपरांत दी जा सकती है। अन्य गंभीर बीमारियों वाले व्यक्ति जिनको अस्पताल में भर्ती करने अथवा आईसीयू की जरूरत पड़ती है, उनको कोविड-19 वैक्सीन स्वस्थ्य होने के 4 से 8 हफ्तों के उपरांत लगाया जाये। कोई भी व्यक्ति कोविड-19 टीकाकरण अथवा कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के 14 दिनों उपरांत रक्तदान कर सकता है। स्तनपान (लेक्टेटिंग) कराने वाली महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण किया जा सकता है। कोविड-19 टीकाकरण से पहले रेपिड एंटीजन टेस्ट से स्क्रीनिंग कराना अनिवार्य नहीं है।

Related posts

अधिकारी वही, जो जनहित के करें कार्य – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 14 अप्रैल 2023

Reva India News

17 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

Reva India News

Leave a Comment