Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दान में दी गई करोड़ों की भूमि पर दबंग का कब्जा क्या ऐसे में दान दाता की आत्मा को मिलेगी शांति जबकि जनपद सभा मंडला के नाम दर्ज है भूमि

मंडला-इस समय पूरा देश कोविड महामारी से परेशान हैं। शासन प्रशासन भी लॉकडाउन कराने व स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्णतः व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस अवसर का विभिन्न प्रकार से लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है शहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम औघटखपरी में नेशनल हाईवे से लगी हुई करोड़ों की भूमि को एक दबंग ने कब्जा ।कर लिया है। और रातों में जेसीबी मशीन का उपयोग कर कुछ निर्माण कराने के चक्कर में है, जबकि यह जमीन जनपद सभा मंडला के नाम पर अभिलेख में दर्ज है, और उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा हाई स्कूल निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव किया गया है आपको बता दें कि स्थानीय महिला स्वर्गीय द्रोपती बाई ठाकुर द्वारा पोषक ग्राम मुर्रमखाप में लगभग 50 वर्ष पूर्व प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया गया था। और इस स्कूल के संचालन हेतु अपनी उक्त कृषि भूमि खसरा नंबर 07 रकबा 0.72आहार पोषण के नाम से दान में दी गई थी, यह भूमि जनपद सभा मंडला के नाम अभिलेख में दर्ज है किंतु इस भूमि को स्कूल द्वारा फसल उत्पादन के लिए ठेके पर दिया जाता रहा है। और ना जाने कब से ठेके की राशि जमा नहीं की गई है, ना इसका कोई हिसाब किताब है, और अब इस जमीन के किनारे मकान बनाकर रह रहे एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। अब यहां सवाल उठता है कि एक अच्छे उद्देश्य के लिए दान में दी गई जमीन का यह हाल देख हमारा प्रशासन व कानून कुछ करेगा, जिससे दानदाता की आत्मा को शांति मिले।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

खटारा बसों एवं डम्फरों पर कड़ी कार्यवाही करें – कलेक्टर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment