Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक कदम मानव सेवा की ओर– मानव सेवा की कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ अशोक मर्सकोले-

मंडला सिंगारपुर:- विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम मोहगांव में दिनांक 31 मई 2021 दिन सोमवार को पुनः मानव सेवा मंच मोहगांव द्वारा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राहत सामग्री के रूप में सूखी खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही माक्स के रूप में गमछे भी बांटे गए। मोहगांव में इस पुनीत कार्य की शुरुआत करने वाले समाजसेवी हसीब खान ने बताया कि मानव सेवा मंच द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री के रूप में सुखी खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा निवास क्षेत्र के विधायक डॉ अशोक मर्सकोले मानव सेवा मंच के कार्यक्रम से प्रेरित होकर वितरण कार्य में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि विगत 11 दिनों से आयोजित मानव सेवा मंच के द्वारा सैकड़ों पैकेट तैयार कर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवा दी जा रही है। निश्चित ही जिस तरह से हमारे सभी युवा साथियों के द्वारा दलगत की राजनीति से परे होकर यह एक जनसेवा का परिचय दिया गया वह प्रेरणादायक है। आपदा की घड़ी में सभी को इस मंच से प्रेरणा लेते हुए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों से वैक्सीनेशन कराने अपील भी की गई। इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए विधायक के द्वारा मानव सेवा मंच के सभी सहयोगी साथियों को हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया।

विदित हो कि इस नेक कार्य में लगातार संदेश दुबे, इमरान खान, पुष्पेंद्र मधुकर, संदीप दुबे, नितिन अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, अमर लखेरा सहित सभी साथियों का विशेष सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है। एक कदम मानव सेवा की ओर

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया प्रधानमंत्री जनमन आवास का निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 अक्टूबर 2023

Reva India News

जिला रोगी कल्याण समिति: 15 दिवस में कराएं दुकानों के अनुबंध नवीनीकरण क्षतिग्रस्त एक दुकान का होगा विनष्टीकरण

Reva India News

Leave a Comment