Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रारंभ यादव का सुयश

मंडला। शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मंडला में पढ़ने वाले छात्र प्रारंभ यादव ने कक्षा 8 वीं में ए-ग्रेड प्राप्त किया है। इसी के साथ प्रारंभ ने नवरत्न स्कूल में कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा दिया था जिसमें उनका 60 प्रतिशत के साथ चयन हो गया है। प्रारंभ यादव लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी राजेश यादव एवं श्रीमती मीना यादव के सुपुत्र हैं।
——————————-
राष्ट्र निर्माता भी प्रेरित कर रहे हैं अभिभावकों को
अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे शिक्षक
मण्डला। जहां एक ओर शासन का पूरा अमला कोरोना की भयावहता से बचने के लिए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के साथ ही टीकाकरण के लिए आमजनों को प्रेरित कर रहा है। वहीं शिक्षक भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय विद्यालय मंडला के शिक्षक डीके पटैल, मनोज हरदहा, सत्येन्द्र सोनी, नंद किशोर कार्तिकेय, श्रीमती हिना दुबे, मयंक कुमार सोनकर, सत्येन्द्र तोमर, श्रीमती प्रियंका शर्मा, गजेन्द्र सोनी द्वारा अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से उनके मोबाइल के माध्यम से हाल-चाल जाना जा रहा है। बच्चों को बताया जा रहा है कि फिलहाल स्कूल बंद चल रहे हैं, कुछ ही दिनों में ऑन लाईन के माध्यम से अगली कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। तीसरी लहर को देखते हुए अभिभावकों को बताया जा रहा है कि वे अपने बच्चों को अनावश्यक घर से न निकलने दें, अभिभावक भी अनावश्यक किसी भीड़ में जाने से बचें। इसी के साथ बच्चों के अभिभावकों से भी भी चर्चा कर उनका हालचाल जानते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना से सुरक्षा कवच के लिए माता-पिता का वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है वैक्सीन लगवाने से न केवल वे सुरक्षित होंगे बल्कि उनका पूरा परिवार सुरक्षित हो जाएगा।

Related posts

सशक्त वाहिनी योजना के तहत युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Reva India News

अपर कलेक्टर ने देर रात तक किया डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण

Reva India News

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment