Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाएं कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें

मण्डला 3 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने महिला बाल विकास विभाग के अमले सहित गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं के माध्यम से कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी महिलाओं ने विगत् दिनों निरीक्षर महिलाओं को अक्षरज्ञान देकर साक्षर किया है। अब सभी महिलाएं अपने गांव एवं क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्हें वैक्सीनेशन का महत्व बताएं। कलेक्टर ने कहा कि सभी पढ़ी-लिखी महिलाएं सबसे पहले स्वयं टीकाकरण कराएं इसके पश्चात अपने घर परिवार एवं आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर कहा कि अपने स्तर पर टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण करें। कोविड टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है। कलेक्टर ने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी टीकाकरण के सभी डोज पूरा करने की समझाईश दें।

Related posts

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा प्रवेशोत्सव

Reva India News

विद्यार्थियों ने सीखी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा बनाने की कला

Reva India News

महिलायें ही परिवार, समाज में अच्छे संस्कार और परिवर्तन ला सकती है: निर्मला नायक* *मां नर्मदा सामाजिक सेवा न्यास ने किया एक दिवसीय मातृशक्ति सम्मलेन का आयोजन*

Reva India News

Leave a Comment