Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें कोविड संक्रमण से बचने अनुकूल व्यवहार जरूरी

मण्डला 6 जून 2021

कोविड-19 संक्रमण के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। अतः कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सावधानियां रखना अतिआवश्यक है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये हमें अपने व्यवहार में अनुकूल परिवर्तन लाना भी अति आवश्यक है। साथ ही बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूनें से बचें, दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मॉस्क पहनें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंक्कर रखें। श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहलयुक्त सेनीटाईजर से हाथों को धोयें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, तंबाखू गुटका खैनी पान आदि खाकर यहां-वहां न थूकें। बार-बार छुएं जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़भाड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करें।

Related posts

विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बनाएं बेहतर वातावरण – हर्षिका सिंह लिंगापौंड़ी एवं रामनगर स्कूल का हुआ औचक निरीक्षण

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 1 नवम्बर 2021

Reva India News

घुघरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 29 अप्रैल को सामूहिक विवाह, आवेदन 20 अप्रैल तक

Reva India News

Leave a Comment