Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 29 अप्रैल को सामूहिक विवाह, आवेदन 20 अप्रैल तक

मंडला, 10 अप्रैल 2026

घुघरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 29 अप्रैल को संदीपनी विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। इस आयोजन में अधिकतम 70 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

जनपद पंचायत घुघरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं हितग्राहियों को मिलेगा जिनके अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं तथा समग्र पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य है। इच्छुक वर-वधू निर्धारित आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 अप्रैल तक जनपद पंचायत घुघरी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related posts

4 हजार 45 किलो महुआ लाहन नष्ट, 19 प्रकरणों में 150 लीटर कच्ची शराब और 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त

Reva India News

साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 20 सितंबर को

Reva India News

गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी राम जी योजना -सांसद श्री कुलस्ते सांसद मवई में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment