Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बारिश के पूर्व नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान

मण्डला 7 जून 2021

नगरपालिका मंडला अध्यक्ष पूर्णिमा अमित शुक्ला एवं प्रदीप झारिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व नगर में स्थित सार्वजनिक नालों, खाई-पुलिया की साफ-सफाई करने के निर्देश जारी कर दिए गये हैं। निर्देश के परिपालन में सावर्जनिक स्थानों एवं वार्डों की छोटी-बड़ी नालों-नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में सुपर मार्केट से बड़ चौराहा तक रोड के दोनो साइड नालियों की सफाई का कार्य कराया गया है। सराफा बाजार का नाला, रानी अवंती बाई वार्ड से होते हुए हाउसिंग बोर्ड कालोनी तक नालों की सफाई का कार्य कराया गया है, वर्तमान में सरदार पटैल वार्ड में स्थित सार्वजनिक नाला की सफाई का कार्य प्रगति पर है, उक्त सफाई अभियान निरंतर चलाया जाना है। उक्त सफाई अभियान का निरीक्षण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा किया गया।

Related posts

नृत्य नाटिका “कृष्णायन” की अद्भुत मंचन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया

Reva India News

मतगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

Reva India News

26 को आयोजित होने वाले जनपदवार शिविर की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment