Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नृत्य नाटिका “कृष्णायन” की अद्भुत मंचन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया

श्री कृष्ण पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भोपाल की डॉ. श्यामा पंडित और समूह ने नृत्य नाटिका “कृष्णायन” का नृत्य मंचन किया। इसके माध्यम से भगवान की लीलाओं को मंच पर जीवंत कर दिया। उपस्थित जनों को इस नृत्य प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटिका में दिखाया गया कि श्रीकृष्ण  एक बालक, एक नायक, एक प्रेमी, एक दार्शनिक और एक योद्धा हैं। उनका जीवन केवल कथाओं का संग्रह नहीं, बल्कि जीवन के हर पक्ष का दर्शन है।

“कृष्णायन” एक दिव्य नृत्य यात्रा है, जो हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की विविध और प्रेरक लीलाओं से जोड़ती है। इस यात्रा की शुरुआत कृष्ण स्तुति के साथ होती है। इसमें माखन चोरी की बाल सुलभ शरारतें, कालिया मर्दन का अद्भुत पराक्रम, गोवर्धन लीला का करूणामय संरक्षण भाव और रास की अलौकिक माधुर्य भक्ति है। नाटिका में श्रीकृष्ण के पुरषोत्तम बनने से लेकर कुरुक्षेत्र की रणभूमि पर गीता उपदेश देने के दृश्यों को संजोया गया। श्रीकृष्ण मानव को जीवन में कर्म, धर्म और ज्ञान का अमूल्य संदेश देते हैं। “कृष्णायन” केवल एक प्रस्तुति नहीं, यह भक्ति, दर्शन और नृत्य का संगम है।

Related posts

मिशन शक्ति अंतर्गत बिछिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

Reva India News

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

14 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जारी, 791 बच्चियों को लगा टीका मंडला, 9 मार्च 2026

Reva India News

Leave a Comment