Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

मण्डला 19 जून 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त चंद्रशेखर बोरकर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित रखें। श्री बोरकर ने जिला चिकित्सालय स्थित कोविड वार्ड तथा चाईल्ड केयर वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों वार्ड से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने कहा कि चिकित्सालय में एक्सरे, सीटी स्केन सहित सभी जरूरी जांचें सुनिश्चित करंे। चिकित्सालय में होने वाली जांच के बारे में जनता को जानकारी भी दें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बोरकर ने कहा कि रेमडेशिविर सहित अन्य जरूरी दवाईयां पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित रखें।

संभाग आयुक्त ने चिकित्सालय में स्टॉफ की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. शॉक्य से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिले में ब्लेक फंगस की भी जानकारी मांगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला कोविड प्रभारी सुनील यादव, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, ईईपीआईयू श्री पटले तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

होम आईसोलेशन मरीजों से की बातचीत

 

संभाग आयुक्त ने जिला चिकित्सालय भ्रमण के दौरान चिकित्सालय में होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखने के लिए संचालित संवाद सेतू शाखा के माध्यम से होम आईसोलेट मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में आत्मीय चर्चा की। श्री बोरकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखें तथा उनके निरंतर संपर्क में रहते हुए उन्हें कोरोना से लड़ने एवं जीतने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

कटरा की प्राचीन बावड़ी में मना बावड़ी उत्सव, श्रमदान कर की सफाई जन अभियान परिषद का आयोजन

Reva India News

सिविल डिफेंस प्लान के अनुसार निकाय अपनी तैयारियाँ करें – कलेक्टर

Reva India News

महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मंडला आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment