Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 24 घन्टे के अंदर अंधी हत्या के अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

अपराध क्रमांक-238/2021 नाम आरोपीधारा 302 भादवि.सरजू मरावी पिता महेश मरावी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जारगीना थाना महाराजपुर जिला मण्डला गिरफ्तार दिनांक 19.06.2021घटना का विवरण दिनांक 19.06.21 को ग्राम जारगी बर्राटोला से मर्ग की सूचना प्राप्त होने पर थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर तस्दीक की गई जो कु. कौशल धुर्वे पिता पहल सिंह धुर्वे उम्र 19 साल निवासी जारगी की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला घोटकर हत्या कारित करना पाया गया । जो मौके पर प्रार्थी पहल सिंह पिता भैया लाल धुर्वे उम्र 40 साल निवासी जारगी बर्राटोला की रिपोर्ट पर देहाती मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 0/21 धारा 174 जा. फो. तथा प्रथम दृष्टया धारा 302 ताहि. का अपराध पाये जाने से मौके पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध देहाती नालशी अपराध क्रमांक धारा ताहि का अपराध पंजीबद्ध किया। अज्ञात आरोपी का पता लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला के आदेश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला के नेतृत्व में श्रीमान एसडीओपी मण्डला श्री अश्वनी कुमार, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर एवं थाना व सायबर सेल स्टाफ द्वारा संयुक्त टीम के रूप में काम करते हुये अज्ञात आरोपी की तलाश के संबंध में लगातार प्रयास करते हुये लोगों से पूछतांछ करने पर गांव का सरजू मरावी का मृतिका से प्रेम संबंध होने की बात का पता चलने पर संदेही सरजू मरावी पिता महेश मरावी उम्र 21 वर्ष निवासी जारगी के मोबाईल का लोकेशन व काल डिटेल की जानकारी करने एवं सरजू मरावी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। लेकर बारीकी से पूछतांछ आरोपी ने बताया की मृतिका कौशल धुर्वे मेरे जीजा के चाचा की लड़की थी जिससे मेरा प्रेम संबंध था एक दूसरे से प्रेम करते थे। जो कौशल धुर्वे मुझसे शादी करने को बार-बार बोलती थी दिनांक 18.6.21 के रात में कौशल के भाई अनिल धुर्वे के बच्चे का जन्म दिन की पार्टी थी जिसमें मैं भी गया था जो पार्टी में D.J. बजाकर नाच-गाना किये थे पार्टी खतम होने के बाद कौशल के द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर विवाद होने से गुस्से में आकर उसी की चुनरी से गला घोटकर हत्या कर घर के पीछे बाड़ी में डाल के वहां से भाग गया था। विशेष भूमिका उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मण्डला अश्वनी कुमार, निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, उनि सबीर खान, जगदीश पन्द्री, बबीता पहाड़े, सउनि, नरेन्द्र उइके, रामकृष्ण बघेल, आर. खेमसिह मरकाम, रमेश सिगरोरे, प्रियांश पाठक, धीरेन्द्र तेकाम, आर. सुरेश भटेरे, सूर्यचंद बघेल, आर. चालक अमर मरकाम गनमैन आर. चैनसिंह नरेती की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए लगाएं विशेष शिविर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

जनपद अध्यक्ष एवं जि.पं. सदस्य पद के लिए आरक्षण से संबंधित कार्यवाही 25 को कलेक्ट्रेट में

Reva India News

Leave a Comment