मण्डला 20 जून 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून से कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिले में एक दिन में 10 हजार टीके लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान में 18 साल की आयु से ऊपर के सभी व्यक्ति बिना किसी रजिस्ट्रेशन के सीधे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतींद्र झारिया ने टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से बताते हुए कहा है कि किसी भी हालत में लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी एवं टीकों का जीरो वेस्टेज सुनिश्चित किया जाये। टीकाकरण के लिये ग्रामीण क्षेत्र में बनाये जा रहे टीकाकरण केन्द्रों के लिये आवश्यक वेरिफायर एवं वेक्सीनेटर की नियुक्ति की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने केन्द्रों की सजावट करने के निर्देश दिये हैं। एक-एक टीकाकरण केन्द्र को आदर्श टीकाकरण केन्द्र के रूप में तैयार करने एवं यहां पर आकर्षक साज-सज्जा करने के लिये कहा गया है। यहां रंगोली, गुब्बारे आदि के माध्यम से उत्सव का वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर छाया, पीने के पानी एवं बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। बुजुर्ग नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को वैक्सीनेशन केन्द्र पर लाने हेतु यथा संभव साधन की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ प्रातः 10 बजे किया जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाअभियान के सघन प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 21 जून 2021 को पूरे जिले में स्थाई एवं अस्थाई सेशन साइट बनाकर टीकाकरण किया जायेगा।
वेक्सीनेशन महाअभियान हेतु निम्नानुसार सेशन साईट निर्धारित हैं
शहरी क्षेत्र- जी.एन.एम. सेंटर (कर्मचारी एवं पेंशनर हेतु), ज्ञानदीप स्कूल (ऑटो ड्राईवर एवं व्यापारीगण), पुलिस लाईन, जैल कैम्पस, नगरपालिका हॉल, देवदरा इंडस्ट्रियल ऐरिया, निर्मला स्कूल, रानी अवंती बाई स्कूल (मुस्लिम समुदाय), श्री राममंदिर भवन डिंडौरी रोड कछवाहा समाज हेतु, नेहरू शाला, महाराजपुर, रोटरी क्लब (सिंधी धर्मशाला) मण्डला, आर.डी. कॉलेज मण्डला, फॉरेस्ट कॉलोनी, रेस्ट हॉउस मण्डला।
ग्रामीण क्षेत्र बम्हनी- ग्वारा बटालियन, मधुपुरी, मानादेई, फूलसागर, जंतीपुर, पौड़ी महाराजपुर, पदमी, लिमरूआ, पौड़ीमाल, ग्रामीण क्षेत्र बिछिया- रामनगर, खटियानारंगी, अंजनिया, देई, खलौड़ी, सिझौरा, ककैया, ग्रामीण क्षेत्र मवई- अंजनी, भानपुर, भीमडोंगरी, मवई, मेढ़ा ग्रामीण क्षेत्र घुघरी- घुघरी, पाटन, भैंसवाही, डोंगरमण्डला, सहवाह ग्रामीण क्षेत्र बीजाडांडी – उदयपुर, बीजाड़ांडी, कालपी, मानकिसर्रा, ग्रामीण क्षेत्र मोहगांव- मुनू, मोहगांव रैयत, सिंगारपुर, ग्रामीण क्षेत्र नैनपुर- पिंडरई, जहरमउ, इन्द्री, पाठासिहोरा, जामगांव, ग्रामीण क्षेत्र नारायणगंज- कुड़ामैली, चिरईडोंगरी, छपरा, देवरीकला ग्रामीण क्षेत्र निवास – भलवारा, पिपरिया, मोहगांव।
स्थाई सेशन साईट इस प्रकार है
बम्हनी- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी बंजर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हृदयनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, महाराजपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहनिया पटपरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बकौरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डला बीजाडांडी – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बीजाडांडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, छिंदगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जमठार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उदयपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विजयपुर बिछिया – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिछिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अंजनिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ककैया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खटिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोचा, माधोपुर, रामनगर,सिझौरा, घुघरी – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राम्हेपुर, सुरहेली, नैझर, मवई – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंजनी, खलौडी, घुटास मोहगांव – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवारा, चुभावल, नैनपुर – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरवेली, पाठा-सिहौरा, पिण्डरई, टाटरी, तिंदुआ-बम्हनी, चिरईडोंगरी, नारायणगंज – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बबलिया, निवास – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गडरा, पिपरिया, मनेरी।
