Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री ने की कोविड नियंत्रण की समीक्षा

मण्डला 9 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मंडला दौरे के मद्देनजर योजना भवन में जिले में कोविड नियंत्रण के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड समीक्षा के दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावी कोरोना नियंत्रण के लिए बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों तथा अधिकारियों के समन्वय से मंडला जिले ने कोविड नियंत्रण में सराहनीय कार्य किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से अब जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है किन्तु हम सभी को अब भी कोविड अनुकूल प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। इसी प्रकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए भी पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करना होगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम स्तर से लेकर प्रत्येक स्तर पर सघन टीकाकरण काराएं। टीकाकरण के लिए लक्ष्य बनाएं। स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य बनाकर शतप्रतिशत रूप से प्राप्त करें।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले में मानव संसाधन की कमी के बावजूद भी कोरोना का सफल रूप से नियंत्रण किया गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरने का विश्वास दिलाया। कोविड समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जिले में कोविड नियंत्रण के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की ब्लॉकवार जानकारी दी। इसी प्रकार कोविड टेस्टिंग, आईसीयू बेड, बच्चों के लिए बनाए जा रहे कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिला टीकाकरण अधिकारी श्री झारिया ने जिले में कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के साथ ही जिले में वैक्सीनेशन की बेहतर प्रगति हुई है। जिले में प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुपात में उपलब्धि दर्ज की जा रही है।

Related posts

कोविड काल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चे आज कान्हा घूमेंगे

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए  

Reva India News

जिले में आज से होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान प्रारंभ सीएमएचओ ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment