Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए  

मंडला 16 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौक, रेवा चौक, नर्मदा चौक, शांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। माहिष्मती घाट में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, श्रद्धालु, पत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती की। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान ’पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गई,

इसके बाद ’ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदे, हर-हर गंगे, जय राधेकृष्णा, जय श्री राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित समाजसेवी, श्रद्धालु और पत्रकारगण मौजूद थे।

Related posts

एनीमिया मुक्त मंडला अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं आयरन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी जन विश्वास शिविर मंडला में, आवेदनों के निराकरण के निर्देश समय सीमा की बैठक आयोजित

Reva India News

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

नर्मदा जंयती’ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शासकीय योजनाओं के विशेष क्रियान्वन के संबंध में निर्देश

Reva India News

Leave a Comment