Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल श्रमिक टास्कफोर्स समिति एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 3 अगस्त 2021

बाल श्रमिक टास्कफोर्स समिति एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि माह अगस्त 2021 में विशेष अभियान संचालित करते हुए विभिन्न संभावित क्षेत्रों का टास्कफोर्स की टीम के साथ समन्वय कर औचक निरीक्षण, बचाव एवं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, पुनर्वास की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिले के मवई, घुघरी, बिछिया एवं मोहगांव क्षेत्र में महिला बाल विकास विभाग एंव शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर बाल एवं बंधक श्रम में लिप्त बच्चों, व्यक्तियों के बचाव एवं पुनर्वास हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। बाल एवं बंधक श्रम में नियोजित पाये जाने पर अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कार्यवाही की जाये।

Related posts

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए अनुविभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

कोविन या आरोग्य सेतु ऐप्प में कराया जा सकता है कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर 15 नवम्बर से चलेगा राजस्व महा-अभियान 3.0

Reva India News

Leave a Comment