Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बलराम तालाब योजना का लाभ लेने करना होगा ऑनलाईन आवेदन

मण्डला 3 अगस्त 2021

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मण्डला अधिकारी ने किसानों से किसान कृषि के समग्र विकास के लिए सतही एवं भूमिगत जल की उपलब्धता को समृद्व करने की आवश्यकता की पूर्ति हेतु बलराम तालाब योजना का लाभ लेने की अपील की है। उन्होने बताया कि बलराम तालाब निर्माण हेतु कृषक द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से आनॅलाइन आवेदन किया जायेगा। बलराम तालाब निर्माण के लिए वे कृषक ही पात्र होगें जिनके पास वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं उसके पश्चात प्रदेश में विभाग द्वारा संचालित किसी भी योजना के माध्यम से ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट की स्थापना की गई हो और वर्तमान में वह चालू स्थिति में हो, कृषक द्वारा प्रस्तावित बलराम तालाब की भूमि स्वयं कृषक के स्वामित्व की भूमि अथवा पट्टे से प्राप्त भूमि होनी चाहिए पट्टे की भूमि जिस पर कृषक काबिज नही अथवा अतिक्रमित भूमि पर निर्माण कार्य स्वीकृत नही किये जायेगे। प्रस्तावित स्थल पर किसी भी विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत पूर्व में कोई जलग्रहण संरचना निर्मित नही होनी चाहिए। योजनांतर्गत लघु सीमांत,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु मूल्यांकन अनुसार वास्तविक व्यय का 75 प्रतिशत अधिकतम रूपये एक लाख रूपए, लघु एवं सीमांत सामान्य वर्ग के लिए वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत अधिकतम रूपये 80 हजार रूपए तथा शेष वर्गों के लिए मूल्यांकन अनुसार वास्ततिक व्यय का 40 प्रतिशत किंतु अधिकतम रूपये 80 हजार रूपये अनुदान देय होगा। योजना के अंतर्गत निर्मित जलसंग्रहण संरचनाओं से कृषक वर्षा के लबे अंतराल की स्थिति में खरीफ मौसम के दौरान फसलो को जीवन रक्षक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा सकेगे। वर्षा के उपरांत रबी मौसम में बोनी के पूर्व पलेवा हेतु लगभग तीन हेक्टेयर क्षेत्र लिए पानी उपलब्ध होगा। जिससे कृषक रबी मौसम में भी सुनिश्चित फसल ले सके। इस प्रकार कृषको को 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत उत्पादन वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा, जिससे कृषक इस कार्य हेतु लिये गये ऋण की अदायगी भी आसानी से कर सकेगे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 20 अगस्त 2021

Reva India News

सना ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 452 अंक किए हासिल  

Reva India News

ग्राम पंचायत गरैया पर फैला भ्रष्टाचार ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से जांच की लगाई गुहार

Reva India News

Leave a Comment