Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कठिन समय में निःशुल्क राशन से बड़ी मदद मिलती रही हितग्राहियों ने की योजना की सराहना

मण्डला 6 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् 7 अगस्त को अन्नोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य राशन से 10 किलो अनाज थैले में निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

अन्नोत्सव कार्यक्रम को लेकर हितग्राहियों में भी खासा उत्साह है। हितग्राही सुधा ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए उन्हें पीले चावल देते हुए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी, सीमित आय के कारण परिवार के समक्ष अनेक चुनौतियां सामने आ रही थी, ऐसी स्थिति में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना ने हमको बहुत सहारा दिया। इसी प्रकार सुनील रजक ने बताया कि वह बिजली सुधारने का कार्य करता है लॉकडाउन के कारण मुझे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत निःशुल्क अनाज मिल रहा है, जो मेरे परिवार के लिए एक बड़ी मदद है। सुनील ने जनहितकारी योजना के संचालन के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

*माँ नर्मदा जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम : एक प्रेरक पहल

Reva India News

नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में शनिवार को पंचचौकी महाआरती संपन्न हुई

Reva India News

Leave a Comment