Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक में जनभागीदारी की बैठक संपन्न

मण्डला 6 अगस्त 2021

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एकलव्य योजनांतर्गत संचालित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में संस्था के समुचित विकास के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामान्य परिषद एवं प्रबंधन समिति की बैठक 5 अगस्त 2021 को कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के पूर्व संस्था परिसर में विधायक देवसिंह सैयाम, विधान सभा क्षेत्र मण्डला एवं सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार मिश्रा (समाज सेवी) ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान सुनील दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मण्डला राजीव जैन, प्रतिनिधि राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल, चेम्बर ऑफ कामर्स के चेयरमेन संजय तिवारी, रोटरी क्लब मण्डला के अध्यक्ष विजेन्द्र चौरसिया, भूतपूर्व छात्र एवं अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावक तथा संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने संस्था विकास के समस्त पहलुओं पर अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किये। विधायक ने विधायक निधि से छात्रावासों के उन्नयन संबंधी कार्य के लिए राशि देने का आश्वासन दिया वर्ष 2021-22 के लिए उपलब्ध राशि के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों को संस्था प्राचार्य आर.के. परोहा ने समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे समिति के सदस्यों ने यथा अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत व्यास, व्याख्याता कम्प्यूटर सांइस तथा आभार डॉ. कल्पना चंसौरिया, व्याख्याता रसायन शास्त्र द्वारा किया गया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

नशामुक्ति कार्यक्रमों का समापन समारोह 18 नवम्बर को

Reva India News

Leave a Comment