Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. निशीथ पटेल एवम सचिव धर्मेश पटेल ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन

मंडला – संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. निशीथ पटेल एवम सचिव धर्मेश पटेल ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की प्रदेश स्तर की अंडर 19 बालिका की ट्रायल एवम् चयन प्रसिच्छन हेतु  संभागीय स्तर पर ५ बालिकाओं का चयन कर सूची जारी की है जिसमें मंडला की शुचि उपाध्याय शामिल है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में चयन ट्रायल में मध्यप्रदेश क्रिकेट की महिला चयन कमेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में टीम का चयन करेगी। मंडला डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय बर्मन एवम् उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, अजय मिश्रा ने कहा है कि यह जिले में पहीला अवसर है जब किसी बालिका खिलाड़ी का क्रिकेट के लिए प्रदेश स्तर पर ट्रायल देने का अवसर मिल रहा है। कटनी की मुस्कान विश्वास, जबलपुर की ऋषिका जैन एवम निकिता चंदेल, नरसिंहपुर से आर्या के साथ मंडला से शुचि उपाध्याय 12 अगस्त को इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित एम पी सी ए के ट्रायल प्रोग्राम में उपस्तिथि देंगी। विदित हो की मंडला की शुचि विगत अंडर 16, अंडर 19, तथा सीनियर वर्ग की संभागीय टीम में शामिल रही हैं। केंद्रीय विद्यालय मंडला में अध्यनरत शुचि को उनके शिच्छकगण सहित मंडला कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह एवम् पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने खिलाड़ी और उनके कोच को बधाई दी है। डी सी ए मंडला के सहसचिव ज्ञानेंद्र झा, इम्तियाज खान,संजय बडगियां,ललित जोशी,अनिल सोनी,गुल्लन भैया,पंकज उसराठे, कोच रवि साहू, निशांत झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, संस्कार दुबे , अक्षय, गौरव राजू सहित क्रिकेट प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

Related posts

निर्वाचन की विश्वसनीय कायम रखने अभ्यर्थियों के व्यय की सजग मॉनिटरिंग आवश्यक – नाडिग विश्वास व्यय प्रेक्षक ने ली सहायक प्रेक्षक तथा नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment