Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक मण्डला में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

मण्डला 13 अगस्त 2021

म0प्र0 शासन द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम है। निःशुल्क एकलव्य आवासीय योजना संचालित की जा रही है योजना के तहत् त्रि-वर्षीय डिप्लोमा क्रमशः कम्प्यूटर साइंस इंजी., इलेक्ट्रिॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजी. एवं इलेक्ट्रिकल इंजी0 पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने हेतु ऑनलाईन पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। दसवीं परीक्षा पास इच्छुक अजजा की छात्राएं जिन्होंने गणित तथा विज्ञान विषयों के साथ 35 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त किए हो, वे 24 अगस्त 2021 के पहले अपना पंजीयन किसी भी एमपी ऑनलाईन कियोस्क में जाकर एकलव्य योजना के अंतर्गत पॉलीटेक्निक मण्डला के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश मेरिट सूची के अनुसार जो कि अध्यक्ष काउन्सलिंग डीटीई भोपाल द्वारा 29 अगस्त को जारी की जायेगी। संस्था में मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रवेश दिया जायेगा। अन्य जानकारी के लिए पॉलीटेक्निक मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

अब तक 19911 कृषकों ने कराया पंजीयन

Reva India News

वीर जोरावर सिंह और वीर फतेह सिंह का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्त्रोत है – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

रेस्क्यू किए गए बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया  

Reva India News

Leave a Comment