Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में ट्रेडों में रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई गई

13 अगस्त 2021

जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डला, बिछिया, नैनपुर एवं निवास में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई गई है। एक वर्षीय एवं दो वर्षीय एनसीव्हीटी व एससीव्हीटी ट्रेडों में वर्ष 2021-22 के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त से 20 अगस्त तक करा सकेंगे।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डला के प्राचार्य आर.एस. वरकडे़ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन उपरांत च्वाइस फीलिंग करना भी अनिवार्य है। नैनपुर एवं निवास में आईएमसी समिति के अंतर्गत प्रवेश की प्रक्रिया भी संचालित है। इसके लिए भी ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। तत्संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आईटीआई मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं एवं अपनी शंकाओं का भी निराकरण करा सके।

Related posts

अनुपस्थित डॉक्टर्स तथा आंगनवाड़ी सहायिका को नोटिस

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का एक फरवरी को ग्राम जंतीपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की राज्यपाल के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया

Reva India News

मतदान संपन्न कराकर वापस लौटे दलों का फूल-मालाओं से स्वागत

Reva India News

Leave a Comment