Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

‘‘लक्ष्य‘‘ योजनान्तर्गत कक्षा 12वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के प्रशिक्षण

मण्डला 13 अगस्त 2021

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘‘लक्ष्य‘‘ योजनान्तर्गत पैरामिलिट्री एवं पुलिस फोर्स में भर्ती हेतु इच्छुक कक्षा 12वीं में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। भारत शासन द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स में महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। पैरामिलिट्री फोर्स इत्यादि में सिपाही के पद पर सीधे भर्ती की जाती है जिसके लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं मे बालक एवं बालिकाओं के लिये पठन पाठन एवं खेलकूद की गतिविधियां संचालित की जाती है। ‘‘लक्ष्य‘‘ योजनान्तर्गत कक्षा 12वीं में अध्ययनरत् ऐसे बालक एवं बालिकाएं जो पैरामिलिट्री एवं पुलिस फोर्स में भर्ती होना चाहते है के लिए 40 से 50 बालक एवं बालिकाओं के लिये विकासखण्डवार निःशुल्क गैर आवासीय कोचिंग की व्यवस्था कलेक्टर महोदय द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित उत्कृष्ट एवं कन्या विद्यालय में निर्धारित की गई है। जिससे बालक एवं बालिकाएं 12वीं की पढाई के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मण्डला को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आवेदन के लिए विकासखण्ड मुख्यालयों में संचालित शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्य कक्षा 12वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्रा को प्रशिक्षण हेतु प्रेरित करें तथा छात्र-छात्राओं द्वारा अभिभावक का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के उपरांत 16 अगस्त 2021 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को आवेदन प्रेषित करें। तत्पश्चात विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड स्तर पर प्राप्त आवेदन को सूचीबद्ध कर दिनांक 17 अगस्त 2021 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला (आरएमएसए शाखा) में जमा करेंगे। (आवेदन ऑनलाईन गूगल लिंक एवं ऑफलाईन दोनों माध्यम से किये जा सकेंगें।)

चयन के लिए विकासखण्ड स्तर से प्राप्त आवेदन के आधार पर ही फिजीकल एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जायेगा। प्रथम चरण पुलिस विभाग, खेलकूद विभाग एवं एनसीसी के सहयोग से छात्र-छात्राओं का फिजीकल टेस्ट (दौड, ऊॅंची कूद, लम्बी कूद) लिया जावेगा। फिजीकल टेस्ट पास करने वाले छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न) ली जायेगी। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 से 50 बालक एवं बालिकाओं का अलग-अलग बैच तैयार कर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में ही विद्यार्थियों का फिजीकल एवं लिखित परीक्षा का आयोजन विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में किया जायेगा। निःशुल्क कोचिंग, प्रशिक्षण का संचालन – लिखित परीक्षा उपरांत उत्तीर्ण बालक एवं बालिकाओं की निःशुल्क कोचिंग, प्रशिक्षण 1 सितम्बर 2021 से प्रारंभ होगा। जिला स्तर से चयनित शिक्षकों, फिजीकल ट्रेनर द्वारा विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी एवं फिजीकल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश

Reva India News

जनसुनवाई में अशोक को मिला 4 हजार का चैक

Reva India News

मण्डल के निर्देशों को अक्षरशः पालन  करें – सीईओ जिला पंचायत   14  परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न कराई जाएगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment