Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन में सहयोग कर जिले को सुरक्षित बनाएं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी वर्गों से की अपील  

मण्डला 26 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से 27 सितम्बर को कोविड वैक्सीनेशन महाभियान-4 में सक्रिय सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति कोविड वैक्सीन की पहली डोज से वंचित ना रहे। सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन लगाकर जिले को सुरक्षित बनाना है। कलेक्टर ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा है कि सभी साथ आकर शेष पात्र नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर उनका वैक्सीनेशन कराकर टीकाकरण महाभियान-4 को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पुनः अपील करते हुए कहा कि ऐसे वयस्क नागरिक जिन्होंने अब तक कोविड वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, वे 27 सितम्बर को वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वह निर्धारित अवधि के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज भी जरूर लगवाएं।

Related posts

जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ संपूर्ण वन्दे मातरम का गायन

Reva India News

कलेक्टर ने की चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की राज्य स्तरीय बैठक संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन बढ़ाने पंचायतवार अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment