Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास अनुविभाग में आयोजित हुए विशेष राजस्व शिविर

मण्डला 29 सितम्बर 2021

निवास अनुविभाग में 29 एवं 30 सितम्बर को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितम्बर को निवास अनुविभाग के अंतर्गत अलग-अलग तहसीलों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आमजनों की राजस्व समस्याओं का समाधान एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने इन शिविरों से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नारारायणगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भावल में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अपर कलेक्टर मीना मसराम, तहसीलदार अनिल जैन, राजस्व अधिकारी एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को विशेष राजस्व शिविर कार्यक्रम के तहत् किए जाने वाले राजस्व शुद्धिकरण कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के तहत् संपन्न की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया। अपर कलेक्टर मीना मसराम ने ग्रामीणजनों के समक्ष बी-1 वाचन भी किया तथा उनकी समस्याएं सुनते हुए निराकरण के लिए मार्गदर्शन दिया। इसी प्रकार निवास एवं नारायणगंज तहसील में भी राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत शिविर आयोजित किए गए। 30 सितम्बर को भी निवास अनुविभाग के अंतर्गत तहसील एवं पंचायतों में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में नामांतरण, बटवारा, रकबे तथा खसरे में त्रुटि सुधार, नक्शा दुरूस्ती एवं राजस्व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

Related posts

’कोविड-वैक्सीन लगने के बाद नर्स हुई कोरोना पॉजीटिव’ सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने भ्रामक खबर का जारी किया खण्डन

Reva India News

जिले को कोरोना मुक्त करने शतप्रतिशत वैक्सीनेशन जरूरी – फग्गन सिंह कुलस्ते जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

मोनिका सिंह को पहुंचाया गया अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम उज्जैन

Reva India News

Leave a Comment