Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदान अभियान के तहत् प्रचार रथ रवाना आमजन अतिरिक्त अध्ययन सामग्री एवं जन उपयोगी किताबें कर सकते हैं दान

मण्डला 29 सितम्बर 2021

पंचायत एवं विभिन्न स्तरों पर पुस्तकालय प्रारंभ करने के उद्देश्य से जिले में ज्ञानदान अभियान कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत् विभिन्न नगरीय निकायों द्वारा ज्ञानदान रथ को कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया। नगरपालिका परिषद मंडला में अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला एवं एडीएम मीना मसराम ने ज्ञानदान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी प्रकार नैनपुर नगरपालिका परिषद द्वारा भी ज्ञानदान अभियान के तहत् प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले में विभिन्न स्तरों पर 2 अक्टूबर से प्रारंभ किए जाने वाले पुस्तकालयों के लिए आमजनों से अध्ययन सामग्री एवं जनउपयोगी किताबें संग्रहित करेगा। नगरपालिका परिषद मंडला के पार्षद रितेश राय ने आज ज्ञानदान प्रचार वाहन में किताबें दान की।

 

कलेक्टर ने की जनउपयोगी पुस्तकें दान करने की अपील

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’ज्ञानदान’ की मुहिम संचालित करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा शाला स्तर पर विकसित किए जा रहे पुस्तकालयों के लिए उनके पास रखी हुई जनउपयोगी पुस्तकें दान करें। उन्होंने कहा कि बहुत से परिवारों में ज्ञानवर्धक, प्रतियोगी परीक्षा, विषय सामग्री, कृषि, रोजगार, तकनीकि, स्वास्थ्य सहित अन्य जन उपयोगी विषयों से संबंधित पुस्तकें हैं जो अब उनके उपयोग में नहीं आ रही हैं, वे ऐसी पुस्तकों को दान करके अन्य लोगों की सहायता कर सकते हैं। कलेक्टर ने पुस्तकों के संकलन के लिए सभी शासकीय कार्यालयों में ड्रॉप बॉक्स रखने तथा वाहनों के माध्यम से भी पुस्तकें संकलित करने के निर्देश दिए।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने साक्षरता प्रेरणा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों की सुनवाई की

Reva India News

प्री बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

Reva India News

Leave a Comment