Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई क्षेत्र में बिजली की समस्या को प्राथमिकता से दूर करें – हर्षिका सिंह  

मण्डला 30 सितम्बर 2021

कलेक्टर ने मवई क्षेत्र की बिजली की समस्या को प्राथमिकता से दूर करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मवई क्षेत्र की दूरस्थ पंचायतों एवं टोलों में बिजली की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करें। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के चलते ग्रामीणों को पानी एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए परेशानी न हो। श्रीमती सिंह ने कहा कि बिजली के कार्यों के लिए वन विभाग से ली जाने वाली जरूरी अनुमति के लिए तत्काल दस्तावेज प्रस्तुत करें। इसी प्रकार मवई क्षेत्र की अन्य पंचायतों एवं टोलों में तकनीकि समस्याओं को भी चिन्हित करते हुए उसका तत्काल निराकरण करें।

 

आगामी एक माह तक आयोजित करें समस्या निवारण शिविर

 

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं सीईओ जनपद मवई को निर्देशित किया कि आगामी एक माह तक मवई क्षेत्र के लोगों की बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए समस्या निवारण शिविर आयोजित करें। इसी प्रकार तकनीकि समस्याओं को भी चिन्हित करते हुए उनका निराकरण करें। कलेक्टर ने ईईपीएचई से बिजली के अभाव में नल-जल योजनाओं के प्रभाव की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र में भी बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित करें। इसी प्रकार कम वोल्टेज की समस्या एवं अन्य तकनीकि पक्षों को भी चिन्हित करते हुए निराकरण सुनिश्चित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 अगस्त 2024

Reva India News

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा का हुआ गठन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में करेंगे राशि अंतरित सावन माह में बहनों के खाते में आयेंगे 1250 और रक्षाबंधन नेग के 250 रूपये मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में होंगे शामिल सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में होगा आभार सह-उपहार कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment