Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांधी जयंती में विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन पुस्तकालय का संचालन प्रारंभ होगा

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

कलेक्टर मण्डला के निर्देशन में ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती’’ 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं में अध्ययन करने वाले छात्रों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराई जानी है। साथ ही विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों द्वारा कराया जाना है, एवं जनसहयोग से स्वेच्छा (दान) पूर्वक विद्यार्थियों हेतु पुस्तकों को प्राप्ति कर पुस्तकालय में रखें। प्रतियोगिता का उद्देश्य गांधी जी के आदर्शों व जीवन से छात्रों को अवगत कराना तथा आदर्श जीवन जीने हेतु प्रेरित करना है। प्रतियोगी गतिविधियों का विषय ‘’स्वच्छता और हमारा जीवन’’ एवं ‘’गांधी का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान’’ दोनो पर विद्यालय स्तर से चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली, गीत गायन एवं गीत लेखन  का आयोजन किया जाना है ।

इस संबंध में जिले के समस्त प्राचार्य, प्रधानाध्यानपक को कलेक्टर महोदया के हस्ताक्षर से पत्र द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसके अनुसार प्राचार्य उक्त प्रतियोगिताओं में छात्रों की सहभागिता कराकर प्रतियोगितावार सहभागिता करने वाले छात्रों के नाम का उल्लेख करते हुए पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगें तथा प्रत्येक विधा में सर्वश्रेष्ठ तीनदृतीन प्रतिभागियों को  स्कूत स्तर से प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करेंगें। समस्त विद्यालय के पुस्तकालय विमोचन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से क्रियान्विकत करेंगें। पुस्तकों का प्रदर्शन आमंत्रित जनप्रतिनिधियों व छात्रों को कराकर उन्हें पुस्तकों का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस प्रकार कक्षा 6वीं से 12वीं के संबंधित विद्यालय गतिविधियों का संचालन करते हुए विद्यालय खुले रहने संबंधित निर्देश प्रदान किए है। साथ ही प्राचार्य अपने विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को जिला मुख्यानलय में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम ‘’कैरियर की बात, आपके साथ’’ का प्रसारण दिखाने संबंधित सुविधा उपलब्ध करायें।

Related posts

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचाव

Reva India News

दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रायोगशाला

Reva India News

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार से संबंधित आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment