Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रायोगशाला

मण्डला 2 अगस्त 2021

जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिछिया ब्लॉक में ग्राम डीलवारा, ठोढा, कन्हारकला। मंडला ब्लॉक में ग्राम पंचायत हिरदेनगर अंतर्गत ग्रामों में। मोहगांव ब्लॉक में कुडोपानी, बखारी। नैनपुर ब्लॉक में चमरवाही, बोरी, पीपरडाही। नारायणगंज ब्लॉक में डोभी, नैझर। घुघरी ब्लॉक में उमरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में चलित प्रयोगशाला (द्वितीय चरण) का आगमन हुआ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये, साथ ही विद्यार्थियों ने प्रयोगों में हिस्सा लिया। प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 152 विद्यार्थी 27 शिक्षक एवं ग्राम के 18 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नवीन रोलर स्केटिंग रिंक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

Reva India News

चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 5 जनवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment