Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

7 अक्टूबर को आयोजित होगा अन्न उत्सव, तैयारियाँ पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने समाधान कार्यक्रम, सीएम हेल्पलाईन, जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को संपूर्ण जिले में अन्न उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी अन्न उत्सव से संबंधित सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी करें। साथ ही पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता एवं अन्न उत्सव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का प्रचार-प्रसार करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि अन्न उत्सव के दौरान अधिक से अधिक हितग्राहियों को खाद्यान्न प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को लगभग् 20 प्रतिशत तक खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार हितग्राहियों को बैग एवं खाद्यान्न वितरण कराएं। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना का लाभ देने शिविर लगाना प्रारंभ करें। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को अधिकार अभिलेख वितरण से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले की नारायणगंज एवं बिछिया तहसीलों में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी करें।

 

समाधान कार्यक्रम के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत करें

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित किए गए विभाग आगामी दिनों में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों से लंबित प्रकरणों के लिए की गई कार्यवाही के जवाब मांगे। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन समाधान कार्यक्रम के प्रकरण का निराकरण किया जाए। बैठक में उन्होंने अलग-अलग विभागों के भू-अर्जन प्रकरण तथा भवन निर्माण के बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से लंबित प्रकरणों के बारे में जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि 300 दिवस से अधिक की लंबित शिकायत को प्राथमिकता से निराकृत करें।

 

चिटफंड कंपनियों पर करें प्रभावी कार्यवाही

 

श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित चिटफंड कंपनियों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि चिटफंड कंपनियों के द्वारा ग्रामीणों एवं लोगों से की जाने वाली धोखाधड़ी की शिकायतों को प्राप्त करें एवं संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि चिटफंड कंपनियों से संबंधित शिकायतें अपने नजदीकी थाने या तहसील कार्यालय में कर सकते हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले बैंक प्रतिनिधियों के विरूद्ध भी शिकायतें की जा सकती हैं। शिकायत मिलने पर संबंधितों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

शालात्यागी बच्चों के अभिभावकों से मिलें अधिकारी

 

कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि स्कूल शिक्षा विभाग सहित संबंधित क्षेत्रों के मैदानी अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें। शालात्यागी बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करें तथा उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने प्रेरित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्कूलों में निर्धारित पाठ्यक्रम समय-सीमा में पूरा करें साथ ही बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक भी व्यक्तिगत् रूप से रूचि लें एवं अभिभावकों तथा बच्चों को प्रेरित करें।

 

कोदो-कुटकी तिहार की तैयारियाँ पूर्ण करें

 

श्रीमती सिंह ने बैठक में निर्देशित किया कि आगामी 10 से 17 अक्टूबर तक कान्हा क्षेत्र के मोचा पंचायत भवन परिसर में ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत् चयनित कोदो-कुटकी के उत्पाद, गोंडी पेंटिंग एवं हर्बल पेय से संबंधित कोदो-कुटकी तिहार आयोजित किया जा रहा है। संबंधित विभाग समन्वय बनाते हुए ’कोदो-कुटकी तिहार’ की तैयारियां जल्द पूरा करें। इसी प्रकार आदिवासी लोक नृत्य, विभिन्न विभागों के लगाए जाने वाले स्टॉल तथा स्थानीय व्यंजन के संबंध में भी जरूरी तैयारियां पूर्ण करें। इस कार्यक्रम के संबंध में जरूरी प्रचार-प्रसार के लिए भी प्रभावी कार्यवाही करें।

 

5 से 15 नवम्बर तक बैगा पंचायतों में होगा हितलाभ वितरण

 

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में बैगा विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि 5 से 15 नवम्बर तक बैगा पंचायतों में पात्र हितग्राहियों को उनसे संबंधित योजनाआंे का हितलाभ वितरण कराया जाएगा। संबंधित विभाग अपने क्षेत्र की बैगा पंचायतों में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभ दिलाने की कार्यवाही सतत् रूप से जारी रखे। साथ ही 5 से 15 नवम्बर के दौरान किए जाने वाले हितलाभ वितरण की तैयारी भी पूरी करें। संबंधित अधिकारी पंचायतवार हितलाभ वितरण की रिपोर्ट देंगे।

 

क्लस्टर स्तर पर होगी जनसुनवाई

 

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि आगामी दिनों में अब क्लस्टर स्तर पर भी जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस प्रकार की जनसुनवाई में जिलाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने सभी सीईओ जनपद एवं सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर शिकायत पंजी का संधारण करें। निचला अमला संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए इन शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि रेवेन्यू पखवाड़े के अंतर्गत त्रुटि सुधार, नामांकन, सीमांकन तथा बटवारे के कार्यों को भी करना जारी रखें। उन्होंने केसीसी निर्माण की प्रगति तथा तालाबों के जीआई टेगिंग के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने मनरेगा के तहत् कार्य प्रारंभ करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों के सकारात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी नियमित रूप से प्रकाशित कराएँ। सभी विभाग कोविड अनुग्रह एवं अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक एक उपवन विकसित किया जाए जिसमें आमजन अपने जीवन के विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण कर सके। बैठक में कोविड के सेकण्ड डोज के लिए नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जल-जीवन मिशन, एनआरएलएम के संबंध में भी समीक्षा की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बेसिक स्काउट मास्टर, कब मास्टर, गाइड कैप्टन प्रशिक्षण का हुआ समापन

Reva India News

न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन संपन्न हुआ

Reva India News

जनपद पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने बिखेरे कला के रंग

Reva India News

Leave a Comment