Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भवरदा, मोहगांव एवं पिपरिया में शतप्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि जल-जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मंडला के ग्राम पंचायत भवरदा, नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम मोहगाँव, निवास विकासखण्ड के ग्राम पिपरिया में शतप्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन कार्यशील हो गए हैं। इस संबंध में 2 अक्टूबर को इन गावों की पंचायतों में आयोजित ग्रामसभा में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत भवरदा के सरपंच गूहालाल बैगा ने अपनी पंचायत में शतप्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन कार्यशील होने के आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। जल-जीवन मिशन के तहत् मंडला जिले में भी घरेलू नल कनेक्शन के लिए सतत् रूप से कार्य जारी है।

Related posts

आज अभियान के रूप में किया गया स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण

Reva India News

वन परिक्षेत्र खटिया (बफर) में अनुभूति षिविर का हुआ आयोजन

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा ग्राम पंचायत नैझर में आयोजित

Reva India News

Leave a Comment