Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

मण्डला 5 अक्टूबर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस को खोलकर किया त्रैमासिक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने वेयरहाऊस की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाऊस के निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रारंभ हुई कक्षाओं  का भी निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों से चर्चा की। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं प्राचार्य आरके परोहा तथा निर्वाचन शाखा से सीके तिवारी, राजनैतिक दल के सदस्य सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

शिशु गृह संचालन के लिए इच्छुक संस्था से आवेदन आमंत्रित

Reva India News

पंचचौकी महा आरती ट्रस्ट में 1.51 लाख रूपए जमा कर पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री शैलेष मिश्रा

Reva India News

डीएलसीसी की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment