Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक दौरा

मण्डला 13 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम कार्यालय मंडला का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं कार्यालय का रंग-रोगन कराएँ। उन्होंने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट तथा नायब तहसीलदार कोर्ट का औचक निरीक्षण करते हुए न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी कोर्ट के रीडर नियमित रूप से केस पेंडेंसी की स्थिति से एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अवगत् कराएंगे। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित राजस्व प्रकरणों की कोर्टवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, उपस्थित स्टॉफ तथा संधारित किए जाने वाली अलग-अलग पंजियों का निरीक्षण किया। उन्होंने दायरापंजी सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम मीना मसराम एवं संबंधित उपस्थित थे।

श्रीमती सिंह ने एसडीएम कोर्ट से पारित होने वाले आदेशों की पेंडेंसी, पटवारी रिपोर्ट की पेंडेंसी, जांच आदेश के प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एसडीएम मंडला बम्हनी एवं मुख्यालय की तहसीलों के राजस्व प्रकरणों के अधिकाधिक निराकरण के लिए राजस्व सर्किल के अनुसार मोबाईल कोर्ट आयोजित करें। उन्होंने वसूली, मांग पत्र के बारे में भी स्टॉफ से जानकारी मांगी। कलेक्टर ने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर प्रतिदिन निराकृत प्रकरणों की एंट्री सुनिश्चित करें। उन्हांेने सीआरपीसी मामलों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने एसडीएम मंडला को निर्देशित किया कि आगामी निर्वाचनों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करें एवं नियमानुसार कार्यवाही जारी रखें।

Related posts

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निवास के द्वारा मनाया गया वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की शहीद दिवस*

Reva India News

वन परिक्षेत्र खटिया (बफर) में अनुभूति षिविर का हुआ आयोजन

Reva India News

स्वस्थ मतदान की नींव रखने मतदान अवश्य करें बच्चों ने परिजनों को पत्र लिखकर किया नैतिक मतदान का आग्रह

Reva India News

Leave a Comment