Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निवास के द्वारा मनाया गया वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की शहीद दिवस*

इस वर्ष हम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 164 वीं पुण्य तिथि मनायेंगे. ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ पहला स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने का श्रेय रानी लक्ष्मीबाई को ही जाता है, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि वे जीते जी झांसी को अंग्रेजों के हवाले नहीं करेंगी.ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ महारानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में करो या मरो की चुनौतियों के साथ युद्ध किया था. अंग्रेजी सरकार की षड्यंत्रकारी नीति का उन्होंने खुलकर विरोध किया था. इसे स्वतंत्रता के लिए लड़े गये पहले युद्ध के रूप में देखा जाता है. कहते हैं कि रणभूमि में जब लक्ष्मीबाई की तलवार चमकती तो अंग्रेजों की रूहें कांप जाती थी. रानी लक्ष्मी बाई ने अपने जीवन में अंग्रेजों और विरोधियों से कई लड़ाइयां लड़ी और दुश्मनों के दांत खट्टे किये. आज भी रानी लक्ष्मीबाई को ‘नारी शक्ति का प्रतीक’ माना जाता है. भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं । सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है । प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकते । उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है । उसका चरित्र अनुकरणीय होता है । अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी , कर्तव्य परायण ,स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है । ऐसी ही थीं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाईमहारानी लक्ष्मीबाई का जन्म काशी में 19 नवंबर 1835 को हुआ । इनके पिता मोरोपंत ताम्बे चिकनाजी अप्पा के आश्रित थे । इनकी माता का नाम भागीरथी बाई था । महारानी के पितामह बलवंत राव के बाजीराव पेशवा की सेना में सेनानायक होने के कारण मोरोपंत पर भी पेशवा की कृपा रहने लगी । लक्ष्मीबाई अपने बाल्यकाल में मनुबाई के नाम से जानी जाती थीं ।वर्ष 1838 में, गंगाधर राव को झांसी का राजा घोषित किया गया था। वे विधवा थीं। उन्होंने 1850 में मनुबाई से शादी की। 1851 में उन्हें पुत्र रत्न मिला। झांसी के कोने-कोने में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन चार महीने बाद लड़के की मौत हो गई।सारी झांसी शोक सागर में निमग्न हो गई । राजा गंगाधर राव को तो इतना गहरा धक्का पहुंचा कि वे फिर स्वस्थ न हो सके और 21 नवंबर 1853 को चल बसे । यद्यपि महाराजा का निधन महारानी के लिए असहनीय था , लेकिन फिर भी वे घबराई नहीं , उन्होंने विवेक नहीं खोया । राजा गंगाधर राव ने अपने जीवनकाल में ही अपने परिवार के बालक दामोदर राव को दत्तक पुत्र मानकर अंगरेजी सरकार को सूचना दे दी थी । परंतु ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार ने दत्तक पुत्र को अस्वीकार कर दिया ।27 फरवरी, 1854 को लॉर्ड डलहौजी ने गोद लेने की नीति के तहत, दत्तक पुत्र दामोदर राव को गोद लेने को खारिज कर दिया और झांसी को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल करने की घोषणा की। राजनीतिक एजेंट की सूचना मिलते ही रानी के मुंह से यह वाक्य निकला, ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी। 7 मार्च 1854 को, झांसी को अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया था। झाँसी की रानी ने पेंशन को अस्वीकार कर दिया और शहर के महल में रहने लगी।साल 1828 में वाराणसी में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मीं महारानी लक्ष्मीबाई बचपन में नाम मणिकर्णिका के नाम से जानी जाती थीं, लोग उन्हें प्यार से मनु कहते थे. उनके पिता मोरोपंत तांबे कल्याण प्रांत के युद्ध के कमांडर थे और बिठूर जिले के पेशवा बाजीराव द्वितीय के लिए काम करते थे. माँ भागीरथी सप्रे सामान्य गृहिणी थीं. मणिकर्णिका जब मात्र चार साल की थीं, माँ की मृत्यु हो गई. लक्ष्मीबाई को घुड़सवारी और तलवारबाजी का बहुत शौक था. कहते हैं कि वह सुबह-सवेरे जब अपने महल से मंदिर जाती थीं तो पालकी के बजाय घोड़े पर सवार होकर जाना पसंद करती थीं.मणिकर्णिका की शिक्षा घर पर ही हुई थी. लेकिन किशोरवय तक पहुंचते-पहुंचते वह निशानेबाजी, तलवारबाजी, मल्लखंब और घुड़सवारी में निपुण हो गई थीं. साल 1842 में 12 वर्ष की आयु में मणिकर्णिका का विवाह झांसी के महाराजा गंगाधर राव नेवालकर से हो गया था. झांसी के महाराजा ने उनका नाम मणिकर्णिका से रानी लक्ष्मीबाई कर दिया गया. विवाह के बाद उन्होंने राजकुमार दामोदर राव को जन्म दिया लेकिन कुछ माह बाद ही उनके बच्चे का निधन हो गया. इसके पश्चात गंगाधर राव ने अपने छोटे भाई के पुत्र आनंद राव को गोद लिया, बाद में उसे नाम दामोदर राव नाम दिया.कुछ समय पश्चात खराब स्वास्थ्य के कारण गंगाधर राव का निधन हो गया. ब्रिटिश हुकूमत साम दाम दण्ड भेद किसी भी तरह से झांसी को ब्रिटिश कंपनी का हिस्सा बनाने का षड़यंत्र रच रहे थे. इसी के तहत अंग्रेजों ने दामोदर राव को झांसी का वारिस मानने से स्पष्ट इंकार कर दिया था. 27 फरवरी 1854 को लॉर्ड डलहौजी गोद नीति के अंतर्गत दामोदर राव को गोद को अस्वीकृत कर झांसी को अंग्रेजी राज्य में शामिल करने का आदेश पारित कर दिया. उन्होंने लक्ष्मीबाई को पेंशन मुकर्रर कर दिया. लेकिन लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिश हुकूमत को स्पष्ट संदेश दे दिया कि वे अंग्रेजों की चाल में नहीं आने वाली हैं, और वे झांसी अंग्रेजों को नहीं देंगी.अगर कहा जाये कि यहीं से भारत की प्रथम स्वाधीनता संग्राम की नींव पड़ी तो गलत नहीं होगा. झांसी की रानी के विद्रोह के साथ ही उत्तरी भारत के तमाम नवाब एवं राजे-महाराजों में असंतुष्ट हो गये और समस्त उत्तर भारत में ब्रिटिश हुकूमत का विरोध की आग धधक उठी. रानी ने इस आग में घी डालना शुरु किया और देखते ही देखते स्वतंत्रता की ज्वाला पूरे भारत में भड़क उठी.नवाब वाजिद अली शाह की बेगम हजरत महल, अंतिम मुगल सम्राट की बेगम जीनत महल स्वयं मुगल सम्राट बहादुर शाह, नाना साहब के वकील, अजीमुल्ला शाहगढ़ के राजा और तात्या टोपे सभी लक्ष्मीबाई की बातों से सहमत थे. सभी के समर्थन से रानी ने ग्वालियर पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. सभी जश्न में डूब गये, लेकिन रानी जानती थी कि अंग्रेज चुप नहीं बैठेंगे. वे जब रणभूमि में उतरती तो अंग्रेज सैनिक उनकी तलवार की चमक से कांप उठते थे, लेकिन महारानी मुट्ठी भर सैनिकों से कब तक सामना करतीं. सेनापति ह्यूरोज भारी सेना लेकर रानी लक्ष्मीबाई के पीछे पड़ गया, और पुनः ग्वालियर पर कब्जा कर लिया. ह्यूरोज की भारी भरकम सेना से लड़ती रही. अंततः 18 जून 1858 को ग्वालियर में अंग्रेजी सेना के हमले में घायल रानी लक्ष्मीबाई मृत्यु हो गई.

*इस शहीद दिवस पर याद करते हुए कार्यकर्ता निवास नगरमंत्री मोक्ष जैन, नगर सहमंत्री शिवेंद्र वारेश्वा अंशु परधान, नगर छात्रा प्रमुख दीदी रवीना ठाकुर जी, कार्यकारिणी सदस्य आदित्य वर्मन,संजीत सिंगरौरे,निखिल रैदास,नगर कीड़ा प्रमुख पृथ्वी बैस,अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होकर शहीद दिवस मनाया गया।*

Related posts

शांति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

डोंगरमण्डला भवन में शारीरिक माप से संबंधित ट्रेनिंग का आयोजन

Reva India News

10 जून को लगाए गए 701 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment