Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

मण्डला 20 अक्टूबर 2021

18 अक्टूबर को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मण्डला के हॉल में जिला स्तरीय ऑनलाईन कला उत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कला उत्सव-2021 का आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानकर उसे पोषित करना, प्रस्तुत करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के शिक्षा और साक्षरता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 से कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल (सर्वव्यापी महामारी एवं सामाजिक दूरी) के दृष्टिगत इस वर्ष राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 का आयोजन ऑनलाईन मोड (पद्धति) से किया गया। जिला स्तरीय कला उत्सव में मण्डला, नैनपुर, बिछिया, मोहगांव, मवई, घुघरी, निवास, नारायणगंज एवं बीजाडांडी विकासखण्ड स्तर के चयनित विद्यार्थियों का विधिवार ऑनलाईन रिकॉर्डिग वीडियोग्राफी तथा चित्रकला के फोटोग्राफ के आधार पर संगीत (गायन) पारंपरिक लोक संगीत में डिलेश मार्काे (शास. उत्कृष्ट उमावि. मोहगांव) एवं निकिता बाजपेयी (शास. कन्या उमावि. महाराजपुर), वादन- पारंपरिक लोक संगीत में अनस जैन (शास.उत्कृष्ट उमावि. निवास) एवं ऐश्वर्या मरकाम (शास.उत्कृष्ट उमावि. बीजाडांडी), नृत्य-शास्त्रीय में तन्मय कुशमरिया (शास.उत्कृष्ट उमावि.नारायणगंज) एवं यशस्वी अग्रहरि (महर्षि विद्या मंदिर मण्डला), नृत्य-  पारम्परिक लोक में शालू बैरागी (शास. हाईस्कूल बिंझिंया), दृश्य कला (द्वि-आयामी) चित्रकला में पीयूष पटैल (महर्षि विद्या मंदिर मण्डला) एवं रंजना विश्वकर्मा (शास.उत्कृष्ट उमावि.नारायणगंज), दृश्य कला (त्रि-आयामी) मूर्तिकला में पीयूष पटैल (महर्षि विद्या मंदिर मण्डला) एवं मंगला मरावी (शास.उत्कृष्ट उमावि.बिछिया), स्थानीय खिलौने एवं खेल में मुस्कान मंसूरी (शास. उत्कृष्ट उमावि. बिछिया) का चयन संभाग स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर गठित निर्णायक टीम सहायक संचालक शिक्षा एम.एस. सेन्द्राम, एपीसी आरएमएसए मुकेश कुमार पाण्डेय, प्राचार्य सुभाष चन्द्र चतुर्वेदी, प्राचार्य कल्पना नागेश्वार, उ.मा.शि. ऋचा श्रीवास्तव, मा.शि. गायत्री शुक्ला द्वारा किया गया। जिला स्तरीय कला उत्सव में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को जिलास्तर से प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। जिला स्तरीय कला उत्सव के आयोजन में तकनीकी सहयोग इकबाल खान, सुमित कुशवाहा, अंकुश चौरसिया एवं पुलकित यादव का रहा।

Related posts

विजय पथ करियर कार्यशाला का आयोजन दृढ़ संकल्प और सही प्लानिंग ही सफलता का रहस्य

Reva India News

कलेक्टर ने किया पीपीओ वितरण

Reva India News

निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु तहसीलदार नैनपुर नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment