Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेकंड डोज महाभियान में टीका जरूर लगाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील

मण्डला 21 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि 22 एवं 23 अक्टूबर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन के लिए आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय वैक्सीनेशन महाभियान में जाकर अपनी पात्रतानुसार द्वितीय डोज जरूर लगाएं। उन्होंने कहा है कि कोवैक्सीन का द्वितीय डोज 28 दिन बाद तथा कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन के बाद लगाया जा सकता है। पात्र हितग्राही अपने नजदीकि टीकाकरण केन्द्रों में जाकर सेकंड डोज का वैक्सीनेशन जरूर कराएं। सभी को कोविड के दोनों टीके लगाना जरूरी हैं। दोनों टीके लगाकर ही कोविड से बचाव के सुरक्षा चक्र को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वयं टीके के दोनो डोज लगाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी दोनों डोज लगाने प्रेरित करें। कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं तथा उनके अधीनस्थ अमले का सेकंड डोज शतप्रतिशत रूप से पूर्ण हो। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी भी अपने अमले का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण करते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

मॉस्क तथा सामाजिक दूरी के लिये वातावरण बनाने एक सप्ताह सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे बजेगा सायरन चलाया जायेगा रोको टोको अभियान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये कलेक्टर ने जारी किये विस्तृत निर्देश

Reva India News

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

पुलिस चौपाल आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

Reva India News

Leave a Comment