Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेकंड डोज के लिए वैक्सीनेशन महाभियान 22 एवं 23 को विभिन्न नवाचारों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा प्रेरित

मण्डला 21 अक्टूबर 2021

कोविड वैक्सीन की सेकंड डोज के लिए जिले में 22 एवं 23 अक्टूबर को वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया जाएगा। निर्धारित अवधि पूरी कर चुके चिन्हित लोगों को महाभियान के दौरान वैक्सीन की सेकंड डोज लगाई जाएगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को वैक्सीनेशन महाभियान के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूरी करते हुए समुचित वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि द्वितीय डोज के लिए पात्र हुए हितग्राहियों को उनकी पात्रता एवं उनके नजदीकि वैक्सीनेशन सेंटर तक मोबिलाईज करें। उन्होंने कहा कि 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित हो रहे सेकंड डोज के जिला स्तरीय महाभियान में अधिक से अधिक व्यक्तियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें।

 

पीले चावल से दिया जा रहा द्वितीय डोज के लिए आमंत्रण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न नवाचारों के माध्यम से चिन्हित लोगों को वैक्सीनेशन की सेकंड डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक मोहल्ले, बस्ती तक डूंडी तथा मुनादी के माध्यम से लोगों को महाभियान की सूचना दी जा रही है। इसी प्रकार दीवार लेखन के माध्यम से वातावरण तैयार किया जा रहा है, वहीं सेकंड डोज के लिए चिन्हित लोगों को पीले चावल के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कजरवाड़ा नैनपुर सहित अनेक ग्रामों में लोकगीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। स्कूली बच्चों से उनके अभिभावकों को सेकंड डोज वैक्सीनेशन अवश्य कराने का प्रार्थना पत्र लिखवाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों पर अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन महाभियान की जानकारी दी जा रही है।

 

जनप्रतिनिधियों से साझा करें ड्यूलिस्ट

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रसिद्ध व्यक्तित्व सहित गणमान्य लोगों का भी वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग लें। इसी प्रकार गणमान्य व्यक्ति अपने क्षेत्र में सेकंड डोज वैक्सीनेशन का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक करने एवं टीकाकरण केन्द्र तक आकर वैक्सीनेशन कराने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सेकंड डोज वैक्सीनेशन के लिए पात्र हुए हितग्राहियों की ड्यूलिस्ट स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, सीईओ जनपद, नोडल अधिकारी, मैदानी अमले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों से साझा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि जनअभियान परिषद, एनजीओ एवं वॉलेंटियर्स को भी पुनः सक्रिय होकर सेकंड डोज वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाएं। वॉलेंटियर्स घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें एवं उन्हें टीकाकरण केन्द्र तक लाने में सहयोग करें।

Related posts

मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

सलाहकार बोर्ड के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

जिले में अब तक 114.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment