Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिये विशेष अभियान चलाएं – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 22 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने राजस्व अधिकारियों में बैठक में निर्देषित किया कि सभी अधिकारी राजस्व प्रकरणों की सुनवाई करते हुये अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिष्चित करें। किसी भी न्यायालय में कोई भी प्रकरण अनावष्यक रूप से लम्बित नहीं रहे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देषित किया कि वे स्वयं तथा अधीनस्थ न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करायें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिये विषेष अभियान संचालित करें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि चलित राजस्व न्यायालयों को प्रभावी बनायें। चलित न्यायालय जिस भी क्षेत्र में लगाया जाना है एक सप्ताह पहले से उक्त ग्राम में मुनादी कराते हुये संबंधितों को प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध करायें। उन्होंने लिये हाट बाजार के दिनों में भी चलित न्यायालय लगाने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन, अविवादित बंटवारा तथा नामांतरण के प्रकरणों का नियमानुसार समयसीमा में निराकरण कर दैनिक प्रतिवेदन भेजें। पुलिस से समन्वय कर संवेदनषील मतदान केन्द्रों का भ्रमण करें। राजस्व अधिकारी पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर सप्ताह में 2 बार पैदल मार्च निकालें। श्रीमति सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी जन सामान्य को वैक्सीनेषन कराने, मॉस्क लगाने तथा सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये प्रेरित करें। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

एकलव्य स्कूल सेमरखापा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एनएचएम के कार्यक्रमों की समीक्षा की

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला में आयोजित बलराम जयंती समारोह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रूपए की राशि का होगा अंतरण 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment