Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर के निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर नैनपुर सीईओ एवं प्रभारी तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस

मण्डला 22 अक्टूबर 2021

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह के जनपद पंचायत नैनपुर तथा तहसील कार्यालय नैनपुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर जनपद पंचायत नैनपुर के सीईओ जी के जैन तथा प्रभारी तहसीलदार शांतिलाल विष्वनोई को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।

जी के जैन सीईओ को जारी नोटिस में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान जनपद कार्यालय नैनपुर में कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य के प्रति गंभीरता पूर्वककार्य संपादित नहीं किया जा रहा है।  निरीक्षण के दौरान मनरेगा शाखा के कर्मचारी भी अपने कार्य में अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय परिसर में अत्यंत गंदगी एवं अव्यवस्था पाई गई, पुराने फर्नीचर कार्यालय परिसर में फेंके हुए पाए गए जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यालय में आपके द्वारा साफ सफाई का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों के कार्य विभाजन संबंधी कोई भी बोर्ड संधारित नहीं किया गया है।  कार्यालयीन व्यवस्था एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से ऐसा प्रतीत होता है कि इनके द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को समय से आमजनों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है।

इसी प्रकार शांतिलाल विष्वनोई प्रभारी तहसीलदार नैनपुर को जारी नोटिस में कहा गया है कि इनके द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों का निष्पादन गंभीरता पूर्वक नहीं किया जा रहा हैं एवं प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखा जा रहा है। प्रकरणों में नोटशीट एवं नस्तियों का संधारण विधिवत नही किया जा रहा है।  न्यायालय में पुराने निराकृत प्रकरणों की नस्तियां बड़ी संख्या में पाई गई जिन्हें नियमानुसार पंजी में दर्ज कराकर रिकार्ड रूम में जमा कराया जाना था। साथ ही निरीक्षण के दौरान आप स्वयं कार्यालय में 12.30 बजे तक अनुपस्थित पाए गए। संबंधितों को नोटिस का उत्तर तीन दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये हैं। निर्धारित समय पर समाधानकारक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर इनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

Related posts

केन्द्रीय दिव्यांग छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

Reva India News

जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी- कलेक्टर श्री धोटे

Reva India News

रेवा रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 20 दिसम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment