Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोमवार से शुक्रवार तक रहेंगे शासकीय कार्य दिवस

मण्डला 31 अक्टूबर 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश में शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) किये जाकर उक्त आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील होने निर्देश प्राप्त हुये हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त निर्देश के परिपालन में सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालय एवं विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना एवं सायं 6 बजे कार्यालय से प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाये जाने वाले शासकीय सेवकों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

30 जून से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 7 जनवरी 2024

Reva India News

ग्राम कजरवाड़ा में चोरी की घटना के बाद योजना पुनः सुचारु रूप से संचालित

Reva India News

Leave a Comment