मण्डला 21 नवम्बर 2021
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने 22 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंडला एवं रामनगर के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने मंडला हेलीपेड से लेकर किला परिसर तक की व्यवस्थाएँ तथा किला परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। श्री सिंह ने रामनगर हेलीपेड का जायजा लेते हुए ध्वजस्थल एवं मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ भी देखी। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह को विभिन्न विभागों के स्टॉल, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम, मंचीय कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, भीष्म द्विवेदी, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।
