Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सप्रेम साईंराम 🙏🏼 धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री सत्य साई बाबा जी का 96 जन्म जन्मोत्सव

🍁 विश्व को मानव सेवा ही माधव सेवा का संदेश देने एवं सेवा कार्यो से प्रेरित करने वाले श्री सत्य साई बाबा जी का जन्मोत्सव आज श्री सत्य साईं समिति महाराजपुर मंडला द्वारा भगवान बाबा का जन्म जयंती सप्ताह का समापन जन्मोत्सव पर्व मनाकर हुआ । पूर्व में विगत एक सप्ताह से साई सप्ताह का आयोजन हुआ इसमे बालविकास के बच्चे एवं साई भक्त शामिल हुए। जन्मोत्सव के दिन प्रात:नगर संकीर्तन निकाला गया दोपहर मे अमृत कलशों का वितरण जरूरतमंद परिवार को किया गयाएवं शाम को साई भजन संध्या का आयोजन किया गया और फिर भगवाँन बाबा का जन्मोत्सव मुबारक गीत के साथ केक काटकर किया गया साई समिति जिला अध्यक्ष श्री मनीष बासल जी ने समस्त भक्तो को शुभकामनाएं दी एवं भगवान केसेवा कार्यो को बतलाया। तत्पश्चात महामंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ जन्मदिवस पर इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीयों समिति संयोजक श्री अजय कांन्ड्रा जी, युवा प्रभारी श्री परमानंद जी, जिला सेवा प्रभारी श्री तारेन्द्र शर्मा, श्री गजेंद्र श्रीवास, सतीश मिश्रा, श्याम झारिया, श्रीमती नेहा बाजपेयी, सुनीता वैरागी, श्रीमति ममता , युवा वर्ग मे श्री नीरज कांड्रा, शेलेश श्रीवास्तव, संदीप लखेरा, जी.एस.धुर्वे, श्री गजेंद्र श्रीवास जी, शालिग राम पटेल, श्री कमलेश बरया जी, सहित बाबा के अनन्य भक्तो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी भक्तो ने मिलकर भगवान बाबा का जन्मोत्सव पर्व मनाया🙏

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 जून 2023

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार . मण्डला 20 जून 2022

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया

Reva India News

Leave a Comment