Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चलित प्रयोगशाला ने की 54 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग

मण्डला 24 नवम्बर 2021

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा गठित जांच दल के द्वारा निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य सामग्री के गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने लिए जा रहे हैं। संभागीय मुख्यालय जबलपुर से संचालित चलित खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा नारायणगंज में 54 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग की गई। चलित खाद्य प्रयोगशाला में एनालिस्ट सौरभ गौतम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन के द्वारा विभिन्न मसालों, नमक, शहद, खाद्य तेल, घी, दूध, दूध से बने पदार्थों, मिठाइयों आदि की प्राथमिक जांच की गई है। साथ ही मैजिक बॉक्स के द्वारा लोगों को जांच के आसान एवं घरेलू तरीके बताकर जागरूक किया गया। मोबाइल लेब के माध्यम से उपभोक्ता को खराब खाद्य सामग्री के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही मौके पर पाई जाने वाली कमियां एवं अनियमितताओं को दूर करने के लिए सुधार सूचना पत्र जारी किए जा रहे हैं।

Related posts

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

Reva India News

नदियों में मशीनों से रेत उत्खनन का गोंगपा ने किया विरोध बगैर जांच वैक्सीन लगाने से गई कई लोगों की जान- अमान सिंह पोर्ते

Reva India News

जनसुनवाई में करिश्मा भारतीया को मिला 10 हजार रूपए का चैक

Reva India News

Leave a Comment